एकता के सूत्र में बांधने का काम कर रही है उत्तर भारतीय सभा व सार्वजनिक विकास मंच : संजय निरुपम

विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करनेवाले उत्कृष्ठ लोगों को उत्तर भारतीय गौरव पुरस्कार

पुणे : पिंपरी चिंचवड और पुणे में उत्तर भारतीय समाज को जोड़ने का और एकता के सूत्र मे  बांधने का काम उत्तर भारतीय सभा और सार्वजनिक विकास मंच की ओर से किया जा रहा है। ऐसा उत्तर भारतीय सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद संजय निरुपम ने उत्तर भारतीय स्नेह सम्मेलन कार्यक्रम में कहा। इस कार्यक्रम का आयोजन थेरगांव के सोनाई मंगल कार्यालय में किया गया था।

 

उत्तर भारतीय सभा व सार्वजनिक विकास मंच पिंपरी चिंचवड शहर कमिटी द्वारा आयोजित उत्तर भारतीय स्नेह संमेलन बडे हर्ष और उत्साह के साथ संपन्न हुआ । इस मौके पर उत्तर भारतीय गौरव पुरस्कार से विभिन्न क्षेत्र के व्यक्तियों को सन्मानित किया । होटल इंडस्ट्री शिव सागर प्रमुख रविजा पुजारी, फिल्म जगत से अभिनेता अरुण सिंह (भोजपुरिया काका), डॉ. राजेश पाण्डेय, राजेश गुप्ता , अगस्त आनंद, कृष्णा झा, अरविंद पटेल, प्रियांशु आनंद, अभिनेत्री -कनक यादव, अंजली सिंह, नीलम प्रियदर्शनी, सेतू सिंह को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में पुनरूथ्थान समरसता गुरूकुलम के आश्रम में रह रहे २० बच्चों को कंबल व  शिक्षण साहित्य  वितरण किया गया ।


 

               भूतपूर्व सांसद लोकसभा व राष्ट्रीय अध्यक्ष (उत्तर भारतीय सभा) संजय निरुपम जी ने उत्तर भारतीयों को उनके सर्वांगिक विकास के लिए मार्गदर्शन किया और कहा की यहाँ पिंपरी चिंचवड शहर मे उत्तर भारतीयों समाज को जोडने और एकता के सूत्र मे  बांधने का कार्य बहुत सराहनीय हैं ।यह अनमोल है। हमारे युवा पीढी को रोजगार के क्षेत्र मे अवसर और नये छात्रों को करियर मार्गदर्शन  देने का अभियान प्रशंसनीय है। शिक्षा, स्वास्थ और सामाजिक एकता की तरफ विशेष ध्यान आकर्षित किया। उत्तर भारतीय सभा व सार्वजनिक विकास मंच के पुरे टीम को शुभकामानये और  प्रोत्साहन दिया। उन्होने कहा हम रोजी रोटी की लिए  इस शहर मे आये यहाँ की लोगो ने भी हमे  प्रेम से स्वीकार किया है पिंपरी चिंचवड और पुणे की विकास मे हम साथ दे ,पुणे का विकास होगा तो सबका विकास होगा और सबका विकास होगा तो उत्तर भारतीय का विकास भी होगा इस विकास की धारा मे पुरा उत्तर भारतीय समाज शामिल हो और अपने आप को गौरवान्वित महसूस करे और पिंपरी चिंचवड के विकास मे अपना योगदान दे । 

इस मौके पर प्रमुख अतिथी संजय निरुपम (भूतपूर्व सांसद लोकसभा व राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर भारतीय सभा) व राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष :उत्तर भारतीय सभा जय प्रकाश सिंह, नगरसेविका -सुनिता तापकीर, सविता खुले, निताताई पाडाले, नगरसेवक चंद्रकांत नखाते, शत्रुघ्न काटे, विनायक गायकवाड, बाबासाहेब त्रिभुवन, पिंपरी चिंचवड भाजपा उपाध्यक्ष हरेश तापकीर, सामाजिक कार्यकर्ता सागर तापकीर, सुरेश बारणे, बिरेंद्र सोनकर,कालूराम कवितके, युनुसभाई अख्तर,विश्वनाथ नखाते, अरुण चाबुकस्वार, गोरख पाषाणकर, संदिप गोडांबे, अरुण तांबे, भाजपा महिला अध्यक्ष थेरगाव-करिश्मा सनी बारणे,अर्चना मिश्रा, पत्रकार संतोष मिश्रा, शहाजी लाखे, प्रीति पाठक, गीनीज बुक ऑफ लिमका बॉल बॉक्सिंग - रवि पांडे, अजित तिवारी -B&J परिवार, सभाजीत मिश्राआदि उपस्थित थें।

        इस कार्यक्रम का संयोजन उत्तर भारतीय सभा पिंपरी चिंचवड शहर अध्यक्ष संतोष ओझा ने किया । इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम शहर कमिटी पदाधिकारियों ने कड़ी मेहनत की- मुसाफीर गिरी, धर्मेंद्र शर्मा, तहसिन खान, धिरेंद्र शर्मा, आलोक सिंह, पंकज ओझा ,पं ब्रह्मदेव तिवारी,  बिरेंन्द्र शर्मा,  गोकुल ओझा, रामायण सिंह, रामअशिष साहनी, रमेश पांडे, दिक्षांत देव उपाध्याय , अरूण शुक्ला,दीपक पाण्डेय, अभिषेक ओझा, रजनीश पाण्डेय , राजीव पाठक, रणधीर सिंह, मनन सिंह, रणधीर शर्मा,  संतोष भोला ओझा,मनन सिंह  आदि के प्रयास से यह कार्यक्रम सफल हो पाया। इस कार्यक्रम का सुत्र संचालन  संदिप गोडांबे व अभिषेक भारद्वाज ने किया । कार्यक्रम आये हुए सभी अतिथियों का आभार प्रदर्शन पंकज ओझा ने किया।

Post a Comment

[blogger]

sunil

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget