December 2023

सोसायटीधारकों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

वाघोली : वाघोली में सोसायटी परिसर में आनेवाले वाइन शॉप को लेकर सोसायटी में रहने वाली महिलाओं ने कड़ा विरोध जताया है। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि अगर परिसर में वाइन शॉप आया तो सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

 


वाइन शॉप आनेवाली सोसायटी में एक स्कूल है और सोसायटी के सामने दूसरा स्कूल है, इसलिए महिलाओं का विरोध बढ़ गया।

 

शराब की दुकान शुरू होने से छात्रों पर पड़ेगा असर....

 


वाघोली में हैप्पी होम्स सोसायटी धारकों ने जिलाधिकारी और संबंधित विभाग के अधिकारियों को लिखित आवेदन दिया है कि वे बिल्डिंग परिसर में वाइन की दुकान को अनुमति न दें।

 


 सोसायटी में कुछ दुकान मालिकों ने बिना सोसायटी को विश्वास में लिये और बिना किसी पत्राचार के अचानक कुछ दुकानों में वाइन शॉप खोलने का निर्णय ले लिया है। सोसायटी भवन में दो शिशु विद्यालय हैं, बिल्डिंग में स्ट्राइकिंग माइंड्स स्कूल और बिल्डिंग के सामने लिटिल विंग्स स्कूल है, साथ ही 200 मीटर की दूरी पर 10वीं तक का रेमंड स्कूल और स्पोर्ट्स अकैडमी हैं। इसके अलावा 100 मीटर की दूरी पर जीवनतारा अस्पताल और लाइफ केयर अस्पताल है और श्री खंडोबा मंदिर 50 मीटर की दूरी पर है। हैप्पी होम्स सोसाइटी के अलावा कोज़ी होम्स सोसाइटी, जुबिलेशन सोसाइटी, ग्रैंड वेंटिला सोसाइटी हैं। साथ ही इन सभी सोसायटी के बच्चों का स्कूल बस रुकने का स्थान भी भी उस दुकानों के सामने ही है। साथ ही सोसायटी की महिलाओं और बच्चों का बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाएगा। एक शराब की दुकान इन सब को प्रभावित कर सकती है। महिलाओं ने सोसायटी परिसर में शराब की दुकान खोलने से रोकने के लिए एकजुट होकर विरोध करने का फैसला किया है। इसके खिलाफ हस्ताक्षर पत्र के साथ एक लिखित ज्ञापन दिया गया है कि सोसायटी बिल्डिंग परिसर या आसपास कहीं भी शराब की दुकान की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

हर समस्या का एक ही समाधान यानी कांग्रेस: रोहन सुरवसे पाटिल

पुणे : महाराष्ट्र प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव रोहन सुरवसे पाटिल की ओर से कई जगहों पर पुणे की वास्तविक परिस्थित पर आधारित बैनर लगाए गए हैं। हर समस्या का एक ही हल अर्थात कांग्रेसइस तरह के पोस्टर कांग्रेस की ओर से लगाए गए हैं और इस पोस्टर में कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान हुए कार्यों की जानकारी दी गई है। 


 

पुणे पहले शिक्षा के मायके के रूप में जाना जाता था। आज ट्रैफिक का घर बन गया है। पुणे जैसे शैक्षणिक शहर में ड्रग्स माफिया बढ़ गया है। पुणे में बढ़ते प्रदूषण, बेरोजगारी की बढ़ती संख्या आदि इन सभी समस्याओं का कोई समाधान है तो वो है कांग्रेस। जनता के सामने सिर्फ एक ही विकल्प है और वो है कांग्रेस। इस तरह के पोस्टर कई जगह लगाए गए हैं।

इस बारे में रोहन सुरवसे पाटिल का कहना है कि पुणे की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। शहर में सांसद नहीं, नेता नहीं हैं। ट्रैफिक जाम से पुणेकर परेशान हैं। बेरोजगारी बढ़ गई है। कानून और व्यवस्था की समस्या खड़ी हो गई है। गुंडागिरी बढ़ गई है। इन सभी समस्याओं को हल करने में भाजपा को असफलता हाथ लगी है। कांग्रेस इन सभी समस्याओं को हल कर सकता है। कांग्रेस द्वारा किए गए काम को जनता तक पहुंचाने का काम हम करेंगे।

अभिनेता महेश मांजरेकर के विचारः लोट्स फॅमिली द्वारा संगीत संध्या का आयोजन

 

पुणे : "बुजुर्ग हर घर का स्तंभ होता है. ऐसे स्तंभ को अधिकतम आराम प्रदान करना हमारा कर्तव्य है। घर केवल निवास स्थान नही, बल्कि साहचर्य भी होना चाहिए। ऐसे समय लोटस फैमिली का लक्ष्य उनकी जीवनशैली को अधिक आरामदायक बनाना है। यह विचार मशहूर अभिनेता और निर्देशक निर्माता महेश मांजरेकर ने व्यक्त किये।


 

अभिनेता महेश मांजरेकर ने शहर के मशहूर लोट्स फैमिली के नए प्रोजेक्ट लोटस योजनगंधा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व उपमहापौर दीपक मानकर, नगरसेवक आबा शिलमकर और मराठी फिल्म अभिनेता राहुल सोलापुरकर उपस्थित थे। साथ ही लोट्स ग्रुप के संस्थापक निदेशक सत्या प्रभा गिरी, निदेशक स्मिता गिरी और प्रबंध निदेशक जगदीश घोरपडे उपस्थित थे।

संगीत एक ऐसी चीज है जो सीधे तौर पर मानवीय भावनाओं से जुडा है। खुशी के मौका, खुशनुमा मौसम और तनावपूर्ण स्थितियों के दौरान संगीत मन को आराम देता है। इसी थीम को फॉलो करते हुए लोट्स फैमिली ने संगीत संध्या का आयोजन किया। इस मौके पर मराठी तथा हिंदी फिल्मों के गीत, संगीत, नृत्य, चुटकुले और अभिनेता महेश मांजरेकर के इंटर्व्यू ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

महेश मांजरेकर ने कहा, एक घर सिर्फ चार दीवारों और एक छत तक सीमित नहीं है। यह हमारी इच्छाओं, आकांक्षाओं, सपनों, भावनाओं और अन्य चीजों का एक वास्तुशिल्प प्रतिबिंब है।

सत्या प्रभा गिरी ने कहा, शहर के मध्य में अच्छी सुविधाओं के साथ १२० घर बनाए जा रहे हैं. गुणवत्तापूर्ण निर्माण और सभी सुविधाओं के साथ इस परियोजना को ३६ महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य है। शहर के पार्किंग समस्या को पहचानने के बाद २०० पार्किंग की सुविधा दी जाएगी।

जगदीश घोरपडे ने कहा, हमने निर्माण क्षेत्र में सर्वोत्तम अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास किया है। साथ ही यहां प्रकृति के साथ बेहतर शिक्षा, यातायात, स्वास्थ्य संस्थानों के साथ साथ बेहतरीन एमिनेटीज प्रदान करेंगे।

इस समय आर.जे. बंड्याने अभिनेता महेश मांजरेकर की मुलाखात ली और उनकी आनेवाली नई फिल्म, कला क्षेत्र की चुनौतियां, बुजुर्गों की समस्या जैसे कई विषयों पर चर्चा की। साथ ही एक छोटे लडके रुद्र महाबलेश्वर ने महेश मांजरेकर का स्केच बनाकर उन्हें सौपा

पुणे : श्री सालासर हनुमान चालिसा मंडल की ओरसे गौ-अन्नकोट एवम् भजन संध्या का आयोजन किया था, जिसमें  51 गौ शालाओंको 31 टन गौ खाद्य की मदत दी गई्। ऐसी जानकारी आयोजक प्रशांत राठी, धिरज मुंदडा, सचिन जाजू, प्रशांत मुंदडा ने दी

 


गत 7 वर्षो की तरह इस वर्ष भी श्री सालासर हनुमान चालिसा मंडळ की ओर से महाराष्ट्र के विभिन्न जगाहों पर कसाईयों से छुडवाई हुयी तथा भाकड गौ माताओं का निस्वार्थ हेतू पालन पोषण करनेवाले गौ शालाओंको  गौ खाद्य की मदत की गई। गौ-अन्नकोट एवम् भजन संध्या कार्यक्रम गोयल गार्डन कोंढवा, पुणे में रविवार को संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के माध्यम से 51 गौ शालाओंको 31 टन गो खाद्य की मदत दी गई्।  भजन संध्या के कलाकार  विजय जाजू (जयभवानी किर्तन मंडल, हैद्राबाद) के सुमधूर वाणी में भजन संध्या संपन्न हुई।

 


गौ-अन्नकोट गौशालाओं को गौ-अन्न वितरण कार्यक्रम कृष्णकुमार रामनारायण बुब, शामसुंदर सितारामी कलंत्री, सौ. पुष्पाजी विजयकुमार कासट,  महेश हरीनारायण राठी,  बंकटलाल राजु दिलीप मुंदडा, विष्णु चमाडिया, नरेश जालान,  सौ. आशा जुगल पुंगलिया,  सौ. मीना संतोष चोपडा,  करण शेखर बाहेती,  पवनकुमार  बन्सीलाल सोनी,  श्री. खरे,  संजय चांडक, , श्रीराम श्रीकांत सोनी, आयोध्या झुंबरलालजी सार, उज्वला पुनमचंदजी धूत, गणेश भिवराज भुतडा, एड. जगदीश कचोलिया व लक्ष्मीनारायण तापडीया के उपस्थिती में संपन्न हुआ।

पुणे : पुणे मंडल के आलंदी रेलवे स्टेशन पर मोक ड्रिल का आयोजन किया गया.  कोल्हापूर - पुणे यात्रा स्पेशल ट्रेन नंबर 02012 अप में लगी आग; यात्रियों को बचाने दौड़े रेल्वे अधिकारी एवं कर्मचारी! स्टेशन पर मची अफरा- तफरी; एनडीआरएफ और मेडिकल- रिलीफ ट्रेन भी तत्काल  पहुंची. दुर्घटनाग्रस्त यात्री गाड़ी में बचाव एवं राहत कार्यो को प्रभावी ढंग से कर यात्रियों को मदद पहुँचाने के बारे में एक मॉक ड्रिल अभ्यास का आयोजन किया गया । 


 

पुणे - सातारा रेल मार्ग के  आलंदी स्टेशन पर कोल्हापूर - पुणे यात्री स्पेशल गाड़ी के स्लिपर एस-1 कोच में आग लगने कि सूचना आलंदी  स्टेशन मास्टर ने दूरध्वनी द्वारा नियंत्रक कक्ष पुणे को दिनांक 20/12/2023 गुरूवार दोपहर के 15.25 बजे दिया ।  दुर्घटना संदेश प्राप्त होने के पश्चात मंडल नियंत्रण कक्ष द्वारा  सभी विभागों को तुरंत सूचित किया गया तथा जानकारी मिलते ही दुर्घटनाग्रस्त कोच के यात्रियों को मदद पहुंचाने के लिए दोपहर 15.45 बजे पुणे रेलवे स्टेशन से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन, मेडिकल रिलीफ ट्रेन  दुर्घटना स्थल की ओर रवाना की गई।  सुचना मिलते ही मंडल रेल प्रबंधक, श्रीमती इंदुरानी दुबे  एवं मंडल संरक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार, मेडिकल टीम एवं रेल सुरक्षा बल के साथ दुर्घटना स्थल पर जल्द ही पहुँच गए तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए । दुर्घटना की सूचना एनडीआरएफ, एमसीओ तथा राज्य सरकार के स्थानीय प्रशासन, पुलिस, चिकित्सा विभाग को भी दी गई वे सभी अपने दल- बल के साथ आधे घंटे मे घटनास्थल पर पहुंच गए । जब सभी अधिकारियों और बचाव दल के सदस्यों को पता चला कि यह ' मॉक ड्रिल' थी । तब उन्होंने राहत की सांस ली. इसके बाद हुई मॉक ड्रिल मे कोच में फंसे यात्रियों को विभिन्न उपकरणों के माध्यम से बाहर निकालने, उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाने और प्राथमिक उपचार देने का प्रदर्शन किया गया. सभी विभागों की तत्परता को देखते हुए मध्य रेल  प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी धनंजय नाईक, मंडल रेल प्रबंधक इंदु रानी दुबे तथा अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश  कुमार सिंह ने उनकी सराहना की. 


 

इस अवसर पर मुख्यालय से उप मुख्य संरक्षा अधिकारी व्ही बी पाटील, एनडीआरएफ के उप कमाडंट  श्री प्रविण , मंडल संरक्षा अधिकारी  पुणे देवेंद्र कुमार, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर श्री शादाब जमाल,  मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ रामदास भिसे,  पुणे रेलवे अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिक्षक डॉ. सजीव, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ निती आहुजा एवं उनकी टीम तथा मंडल के अन्य अधिकारी उपस्थित थे. कुल 210 कर्मचारी, अधिकारी, पुलिस, रेल सुरक्षा बल के जवान, मेडीकल स्टाफ उपस्थित थे.

पुणे: सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में सक्रिय कर्वेनगर स्थित कार्यकर्ता अनिकेत जावलकर को  शिव सेना (शिंदे समूह) के युवा सेना के पश्चिम महाराष्ट्र प्रभाग के निरीक्षक के रूप में चुना गया है इस संबंध में एक नियुक्ति पत्र शिंदे समूह के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्वेश सरनाईक ने अनिकेत को सौपा। शिवभक्त प्रतिष्ठान के माध्यम से जावलकर प्रदेश में गढ़ किलों के संरक्षण का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ पार्टी व संगठन के विकास के लिए प्रयास किया जाएगा। अनिकेत जावलकर सांसद श्रीकांत शिंदे के कट्टर समर्थक हैं। 


 

 प.महाराष्ट्र संभाग में पार्टी को मजबूत करने के लिए अनिकेत के कंधों पर यह जिम्मेदारी दी गई है।  साथ ही आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए युवा सेना ने पदाधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी दी है।

 शिवभक्त अनिकेत जावलकर ने सामाजिक प्रतिबद्धता के तहत कर्वेनगर क्षेत्र में अपना जनसंपर्क किया। वे क्षेत्र के नागरिकों की सेवा के लिए 24 घंटे उपलब्ध हैं। इसी तरह वे लगातार क्षेत्र में वृक्षारोपण, स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, बुजुर्गों की मदद जैसे विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम चला रहे हैं। उनके काम को देखते हुए उन्हें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी युवा सेना के पर्यवेक्षक के रूप में चुना गया।  उनकी नियुक्ति पर राजनीतिक और सामाजिक हलके से उन्हें बधाई दी जा रही है।

पुणे : क्रिसमस की छुट्टियों के दौरान लोग अपने घर या घूमने के लिए निकलते हैं, तो अक्सर रेलवे स्टेशन पर भीड़ बढ़ जाती है। इस भीड़ को कम करने के लिए रेलवे ने कुछ खास कदम उठाए हैं। मध्य रेल द्वारा नीचे दिए गए विवरण के अनुसार यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए पुणे रेल मंडल पर निम्नलिखित विशेष ट्रेनों के  455 फेरे की यात्राओं की अवधि बढ़ाया गया है: -



 गाडी संख्या 01439 पुणे-अमरावती द्वि-साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को 31.12.2023 तक अधिसूचित की गई थी, जिसे अब 31.03.2024 (26 यात्राएं) तक चलाने के लिए बढ़ा दिया गया है।

 गाडी संख्या 01440 अमरावती-पुणे द्वि-साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक शनिवार और सोमवार को 01.01.2024 तक अधिसूचित की गई थी, जिसे अब 01.04.2024 (26 यात्राएं) तक चलाने के लिए बढ़ा दिया गया है।

 गाडी संख्या 01024 कोल्हापुर-पुणे स्पेशल (दैनिक) को 31.12.2023 तक अधिसूचित किया गया था, जिसे अब 31.03.2024 (91 ट्रिप) तक चलाने के लिए बढ़ा दिया गया है।

 गाडी संख्या 01023 पुणे-कोल्हापुर स्पेशल (दैनिक) दिनांक 01.01.2024 तक अधिसूचित थी  को अब 31.03.2024 (90 ट्रिप) तक चलाने के लिए बढ़ा दिया गया है।

गाडी संख्या 02144 नागपुर-पुणे साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को 28.12.2023 तक अधिसूचित की गई थी, जिसे अब 15.02.2024 (7 यात्राएं) तक चलाने के लिए बढ़ा दिया गया है।

 गाडी संख्या 02143 पुणे-नागपुर साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को 29.12.2023 तक अधिसूचित की गई थी, जिसे अब 16.02.2024 (7 ट्रिप) तक बढ़ा दिया गया है।

 गाडी संख्या 01487 पुणे-हरंगुल स्पेशल (दैनिक) जिसे दिनांक 31.12.2023 तक अधिसूचित किया गया था अब 31.03.2024 (91 यात्राएं) तक की अवधि हेतु चलाने के लिए बढ़ा दिया गया है।

 गाडी संख्या 01488 हरंगुल-पुणे स्पेशल (दैनिक) को 31.12.2023 तक अधिसूचित किया गया था, जिसे अब 31.03.2024 (91 ट्रिप) तक चलने के लिए विस्तारित कर दिया गया है।

 सोलापुर से प्रति  मंगलवार को चलनेवाली गाड़ी संख्या 01435 सोलापुर- लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल जो दिनांक 26.12.2023 तक चलने के लिए अधिसूचित थी को अब 26.03.2024 (131 यात्राएं) तक चलने की अवधि के  लिए विस्तारित किया गया है।

 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रति  बुधवार को चलनेवाली गाड़ी संख्या 01436 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सोलापुर साप्ताहिक स्पेशल जो दिनांक 27.12.2023 तक चलने के लिए अधिसूचित थी को अब 27.03.2024 (131 यात्राएं) तक चलने की अवधि के  लिए विस्तारित किया गया है।

उपरोक्त ट्रेनों के समय, संरचना और ठहराव में कोई बदलाव नहीं हैI

 

 आरक्षण: विशेष ट्रेन संख्या 01439/1440, 01024/01023, 02144/02143 , 01435/01436 तथा  01487/014488 की सभी विस्तारित यात्राओं के लिए बुकिंग विशेष शुल्क पर सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर दिनांक 22 दिसंबर 2023 से खुलेगी I

sunil

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget