महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना सदस्यता अभियान की हुई शुरुआत

पुणे: आज महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की सदस्यता अभियान की शुरुआत पुणे से हुई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे का जोरदार स्वागत किया। चुनाव आयोग के नियम के अनुसार हर पार्टी को दो से ढाई साल के बाद सदस्यता दर्ज करानी पड़ती है। इसके अनुसार इस रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हुई है, ऐसा राज ठाकरे ने कहा। 


 

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का सदस्यता पंजीकरण अभियान शुरू हो गया है। इस अभियान की शुरुआत मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने की है और इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हुए थे। पुणे पहुंचने के बाद, राज ठाकरे ने नवी पेठ स्थित मनसे कार्यालय का दौरा किया। राज ठाकरे का ढोल नगाड़ों की गड़गड़ाहट के बीच स्वागत किया गया। इसके बाद सबसे पहले राज ठाकरे ने सदस्यता लेकर अभियान की शुरुआत की।


 

राज ठाकरे ने कहा कि जो सदस्य बनेंगे, उन्हें हर सप्ताह कुछ तो नई बातें सदस्यों के मोबाइल पर आएंगी। इसमें मेरा भाषण होगा, महाराष्ट्र से सबंधित कुछ बाते होंगी, इस तरह की कई बातें सदस्यों को हमारे ओर से दी जाएंगी। इस सदस्यता अभियान में मैंने सबसे पहले अपना नाम दर्ज कराया है। आप भी बड़ी संख्या में इस अभियान में हिस्सा लें, ऐसी अपील भी उन्होने की है।

Post a Comment

[blogger]

sunil

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget