धूमधाम से मनाया गया संतुलन पाषाण स्कूल का स्नेहसम्मेलन

वाघोली : संतुलन पाषाण स्कूल का वार्षिक स्नेह सम्मेलन बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन शिरूर हवेली विधानसभा क्षेत्र के विधायक एड. अशोक पवार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर संचालिका एडवोकेट पल्लवी रेगे, संतुलन के संस्थापक एड. बी.एम. रेगे व अध्यक्षा वंदना भुजबल उपस्थित थे।


 

  विधायक एड. अशोक बापू पवार ने कहा कि वह हमेशा संतुलन संस्था के कार्यों में सहभागी रहे हैं और श्रमिकों के अधिकारों के लिए सड़कों पर भी उतरेंगे।

  कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए एड. बीएम रेगे ने संगठन की पिछले 26 वर्षों की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि उनका जन्मदिन उन्हें वंचितों की सेवा करने की शक्ति देता है।


 

  स्नेहसम्मेलन कार्यक्रम में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ यानी पत्रकारों को विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया, जिनमें केंद्रीय मानवाधिकार महाराष्ट्र पत्रकार उप सचिव रामलिंग ढेंबरे, स्टार महाराष्ट्र न्यूज के ज्ञानेश्वर पाटेकर, लोकमत के पत्रकार सुरेश वांढेकर, सत्ता एक्सप्रेस की प्रीति पाठक, पत्रकार विजय लोखंडे, पत्रकार सुनील भंडारे को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

  इस सम्मेलन में विभिन्न सरकारी योजनाओं के कार्ड वितरित किये गये, श्रमिकों बस्तियों के विधवाओं, दिव्यांगों एवं निराश्रित व्यक्तियों को आवश्यक वस्तुएं एवं कम्बल वितरित किये गये।

संतुलन पाषाण स्कूल के विद्यार्थियों के लिए आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में मेधावी विद्यार्थियों को पदक प्रदान किये गये। संतुलन के विविध स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का सम्पूर्ण संयोजन संतुलन संस्था की संचालिका एड. पल्लवी रेगे के मार्गदर्शन में किया गया।

  कार्यक्रम की सफलता के लिए आदिनाथ चांदणे, सावंत पोल, पांडुरंग भालेराव, उर्मिला काची, सीमा सालवे, मार्थापोल, अश्विनी पात्रे, स्नेहप्रभा वैराल, शामल पवार, अरुण सिंग, काजल सिंग, संजीव डेविड  ने अथक प्रयास किए।

 कामगार प्रतिनिधी मे  प्यारेलाल जाठाव, मर्याप्पा चौगुले, लक्ष्मण पेटकर के साथ बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित थे।

Post a Comment

[blogger]

sunil

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget