July 2022

मुंबई: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। कल हुए एक समारोह में कोश्यारी ने कहा कि मुंबई और ठाणे से अगर राजस्थानी और गुजराती को निकाल दो तो यहाँ पैसा नहीं बचेगा। यह राजधानी जो आर्थिक राजधानी कहलाती है वो नहीं कहलाएगी। इस बयान से महाराष्ट्रीयन में नाराजगी देखी जा रही है। 

 


राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने एक समारोह में कहा कि ''कभी-कभी मैं यहां लोगों से कहता हूं कि महाराष्ट्र में, विशेषकर मुंबई, ठाणे, यहां से गुजरातियों को निकाल दो और राजस्थानियों को निकाल दो तो तुम्हारे यहां कोई पैसा बचेगा ही नहीं. यह राजस्थानी, जो कहलाती है आर्थिक राजस्थानी, तब यह आर्थिक राजधानी कहलाएगी ही नहीं।''

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बयान पर शिवसेना के नेता संजय राउत ने कहा कि, राज्यपाल ने जिस तरह की बात कही वह निंदनीय है। महाराष्ट्र की जनता ने मुंबई के लिए खून पसीना दिया है। हर चीज़ पैसों से नहीं तौली जाती है।

भाजपा युवा मोर्चा वाघोली शहर संपर्क प्रमुख कटके ने मनपा आयुक्त को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की

वाघोली : वाघोली (हवेली) में वाघोली-फुलमाला रोड पर स्थित राइजिंग स्टार स्कूल द्वारा संत तुकाराम नगर में सीवेज का पानी छोड़ने की वजह से नागरिकों और बच्चों का स्वास्थ्य खतरे में आ गया है। लोगों ने बार-बार स्कूल प्रशासन से गंदे पानी को लेकर शिकायत की है, लेकिन स्कूल प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। इस वजह से भाजपा युवा मोर्चा वाघोली शहर संपर्क प्रमुख ऋषिकेश कटके ने पुणे मनपा आयुक्त से एक ज्ञापन के माध्यम से संबंधित स्कूल के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।


 

फुलमाला-भवड़ी रोड पुणे-नगर हाईवे से जुड़ती है और इस रोड पर राइजिंग स्टार स्कूल है। कटके ने अपने ज्ञापन में कहा है कि संत तुकाराम नगर में राइजिंग स्टार स्कूल द्वारा बिना निस्तारण के गंदा पानी छोड़े जाने से नागरिकों और बच्चों का स्वास्थ्य खतरे में है। बारिश में मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियां बढ़ रही होती हैं, ऐसे में गंदा पानी और बीमारियों को आमंत्रित कर रहा है। स्कूल से संत तुकाराम नगर में गंदा पानी छोड़े जाने से स्कूली बच्चों के साथ ही संत तुकाराम नगर वासियों के स्वास्थ्य को खतरा है। स्कूल की दीवारों के पास कूड़ा-करकट होने से स्कूल क्षेत्र में भी दुर्गंध आ रही है और छोटे स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य पर इसका असर पड़ रहा है इसलिए कटके ने एक ज्ञापन के जरिए पुणे मनपा आयुक्त से संबंधित स्कूल के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। स्कूल प्रशासन से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।

पुणे : महाराष्टृ राज्य मराठी पत्रकार संघ राज्य संपर्क प्रमुख पद पर सागरराज जगन्नाथ बोदगिरे को नियुक्त किया गया है। महाराष्ट्र राज्य मराठी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष किरण जोशी ने इस संबंध में एक आधिकारिक पत्र दिया है। वे All India Journalist association के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक वानखेड़े के मार्गदर्शन में अखिल भारतीय पत्रकार संघ के पुणे शहर/जिला संपर्क प्रमुख के रूप में भी काम कर रहे हैं। इस कार्य को संज्ञान में लेते हुए महाराष्ट्र राज्य मराठी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष किरण जोशी ने सागरराज जगन्नाथ बोदगिरे को राज्य संपर्क प्रमुख नियुक्त किया है।


 

सगरराज बोदगिरे पिछले 10 वर्षों से सिद्धांत मीडिया एंड पब्लिसिटी के माध्यम से जनसंपर्क क्षेत्र में काम कर रहे हैं। साथ ही वे अखबार, डिजिटल मीडिया में भी काम कर रहे हैं।

 

सागरराज बोदगिरे ने कहा कि संपर्क प्रमुख का पद संभालने के बाद उनका उद्देश्य महाराष्ट्र के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के पत्रकारों को संगठन से जोड़ना है।

भारत में रेलवे ने 1853 में इतिहास में एक स्वर्णिम पृष्ठ लिखा था जब उपमहाद्वीप की पहली ट्रेन ग्रेट इंडियन पेनिनसुला रेलवे (जीआईपीआर) द्वारा बोरी बंदर (अब छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई) और तन्ना (अब ठाणे) से 33 किमी की दूरी पर चली थी। धीरे-धीरे रेलवे ने विभिन्न रेलवे कंपनियों के माध्यम से अपना नेटवर्क फैलाया। प्रत्येक प्रणाली को अद्वितीय लोगो के साथ पहचाना गया था।



ग्रेट इंडियन पेनिनसुला रेलवे को 1 अगस्त, 1849 को ब्रिटिश संसद के एक अधिनियम द्वारा शामिल किया गया था। इसकी शेयर पूंजी 50,000 पाउंड थी। 17 अगस्त, 1849 को इसने ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ 56 किमी लंबी एक प्रायोगिक लाइन के निर्माण और परिचालन के लिए एक औपचारिक अनुबंध किया, जो बॉम्बे को खानदेश और बरार से जोड़ने वाली ट्रंक लाइन का हिस्सा बनाने के लिए और आम तौर पर अन्य प्रेसीडेंसी के साथ था। भारत 1 जुलाई, 1925 को इसका प्रबंधन सरकार ने अपने हाथ में ले लिया।

मध्य रेल, जीआईपी रेलवे के उत्तराधिकारी का गठन दिनांक 5.11.1951 को निजाम राज्य, सिंधिया राज्य और धौलपुर राज्य रेलवे को एकीकृत करके किया गया था।

रेलवे की अमूर्त विरासत संपत्तियों की रक्षा के लिए और भारत में रेलवे जितना पुराना लोगो को संरक्षित करने के लिए, जीआईपीआर का लोगो ट्रेडमार्क रजिस्ट्री से पंजीकृत है। प्रमाणपत्र दिनांक 23.07.2022 को श्रेणी 39 में परिवहन, माल और भंडारण और यात्रा व्यवस्था के तहत पंजीकृत है।

किसी भी व्यक्ति या संगठन को इस GIPR लोगो के उपयोग के लिए मध्य रेल से अनुमति लेनी होगी।

नई दिल्ली: सरकार ने आज कहा है कि इस समय देश में अंतरिक्ष पर्यटन को नियंत्रित करने वाले कोई कानून नहीं हैं और अंतरिक्ष पर्यटन के लिए विशिष्ट कानून बनाने की किसी प्रकार की योजना नहीं है। हालांकि 'गगनयान' मिशन के एक हिस्से के रूप में भारत मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशनों के लिए आवश्यक प्रौद्योगिकियों और चालक दल के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल विकसित कर रहा है।

 


आज राज्यसभा में एक प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री एवं पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संस्थान (आईएसआरओइसरो) वर्तमान में मानव मूल्यांकित (रेटेड) प्रक्षेपण (लॉन्च) वाहन, कक्षीय (ऑर्बिटल मॉड्यूल), जीवन रक्षक सहायता प्रणाली (लाइफ सपोर्ट सिस्टम), चालक दल बचाव प्रणाली (क्रू एस्केप सिस्टम), मानव केंद्रित उत्पाद और गगनयान मिशन हेतु चालक दल (क्रू) रिकवरी के लिए तकनीक विकसित कर रहा है। ये सभी प्रौद्योगिकियां भविष्य में अंतरिक्ष पर्यटन को आगे बढ़ाने के लिए आधार (बिल्डिंग ब्लॉक्स) के रूप में काम करेंगी।

 

वैश्विक ग्राहकों को उपग्रह सेवाएं प्रदान करने वाले निजी स्टार्ट-अप से संबंधित एक अन्य प्रश्न में, डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि उपग्रह डेटा के माध्यम से उपग्रह सेवाओं यानी मूल्य वर्धित सेवाओं को उपलब्ध कराने के क्षेत्र में लगभग 15 स्टार्ट-अप काम कर रहे हैं। मंत्री महोदय ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (आईएनएसपीएसीई) भारतीय स्टार्ट-अप की क्षमता मैट्रिक्स के निर्माण के लिए एक सर्वेक्षण कर रहा है, जो अंतरिक्ष क्षेत्र में निजी गतिविधियों के लिए निश्चित डेटाबेस के रूप में काम करेगा।

 

वर्ष 2020 में सरकार द्वारा घोषित अंतरिक्ष सुधारों के आलोक में अंतरिक्ष क्षेत्र में शुरू से अंत तक गतिविधियों को मूर्त रूप देने में गैर-सरकारी संस्थाओं [एनजीई] की अधिक भागीदारी की परिकल्पना की गई है। इन सुधारों के अंतर्गत, सरकार अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी की प्रगति के लिए सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) पर विचार कर सकती है।

नई दिल्ली: डिजिटल इंडिया और टेलीकॉम सेचुरेशन के दो बड़े एलिमेंट है। इसलिए अब इस ओर कदम आगे बढ़ाया जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने पिछले साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ये वादा किया था कि सरकार अब हर स्कीम को सैचुरेशन लेवल पर लेकर जाना चाहती है. यानी कोशिश यह की जाएगी कि देश के हर शख्स तक विकास पहुंचे, ऐसा केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा। उन्होने कहा कि 31 हजार गांवों को मोबाइल कनेक्टिविटी देने के लिए सरकार ने 26,316 करोड़ का पैकेज मंजूर किया है। इस पैकेज को सैचुरेशन करेज के रूप में पहचाना जाएगा। 


 

 

बुधवार को कैबिनेट ने बीएसएनएल (BSNL) में जान फूंकने के लिए 1.64 लाख करोड़ रुपये के रिवाइवल पैकेज को भी मंजूरी दी थी। टेलीकॉम डाटा व सेटेलाइट माध्यम से बहुत ही बारीकी से सर्वे किया गया है, उसमें पता चला है कि 25 हजार गांव ऐसे हैं, जहाँ नेटवर्क कनेक्टिविटी प्रोवाइड करने की जरूरत है। इसलिए आज कैबिनेट ने इन गांवों को कवर करने के लिए 26316 करोड़ का पैकेज अप्रूव किया है। सैचुरेशन कवरेज के नाम से जाना जाएगा इसके अंतर्गत इन गांवों को कवर किया जाएगा। यह जानकारी अश्विनी वैष्णव ने दी है।

चांदनी चौक पर पीएमपी बस और ट्रक के बीच भयंकर भिड़ंत हो गई, इस हादसे में बस को बहुत ज्यादा क्षति पहुंची है। इस बीच सतारा जाने वाला यातायात काफी देर तक ठप रहा। इससे कोथरुड की ओर जानेवाले ट्रैफिक पर भी बड़ा असर हुआ था। लेकिन अब दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटा लिया गया है और यातायात धीमी गति से आगे बढ़ रहा है।


 

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे के आसपास मुंबई-बेंगलुरु हाईवे पर चांदनी चौक स्थित प्रथमेश एलीट बिल्डिंग के सामने एक बड़ा हादसा हो गया। एक पीएमटी बस और ट्रक आपस में भि‌ड़ गए। इससे सतारा जाने वाला मार्ग करीब दो घंटे तक पूरी तरह से बंद रहा। नतीजतन, मुलशी, पाषाण बावधान की ओर से कोथरुड वाहन नहीं आ सकते थे, जिस वजह से शहर के लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ा।


 

 

पुणे:भारतीय स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के मद्देनजर केंद्र और राज्य सरकार की ओर से विभिन्न अभियान चलाए जा रहे हैं। इस पहल के तहत पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसी पृष्ठभूमि पर खराड़ी स्थित सुंदरबाई मराठे विद्यालय के प्राथमिक विभाग में विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। 


 

    22 जुलाई 1947 को हमारे तिरंगे को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में स्वीकृत किया गया था। इसीलिए 22 जुलाई को विद्यालय के प्राचार्य डालिंबकर सर ने पारंपरिक तरीके से राष्ट्रीय ध्वज की पूजा की। उन्होंने छात्रों को तिरंगे झंडे के तीन रंगों का महत्व, अशोक चक्र का महत्व और हमारे राष्ट्रीय ध्वज में उस रंग के होने का कारण समझाया।

          इस पहल के तहत तिरंगा में भरनेवाले रंग, तिरंगा सलाद डेकोरेशन, भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। 27 जुलाई को गणेश नगर, विडी कामगार वसाहट, सुनीता नगर, पुराना मुंढवा से प्रभात फेरी निकाल गया। छात्रों ने विभिन्न नारों वाले बैनर बनाए थे। भारत माता की जय, इंकलाब जिंदाबाद, वंदे मातरम, तिरंगा हमारी शान है तिरंगा हमारा प्राण है के नारे से पूरा इलाका गूंज उठा।

     गेनेबा सोपानराव मोझे संस्था के संस्थापक अध्यक्ष विधायक रामभाऊ मोझे, उपाध्यक्ष ज्ञानेश्वर मोझे, स्कूल समिति के अध्यक्ष प्रो. अलकाताई पाटिल ने इस अभियान के लिए शिक्षकों और सभी छात्रों को शुभकामनाएं दीं।

वाघोली : शहर में धीरे-धीरे चोरी की घटनाएं बढ़ रही है। ऐसे में पुलिस भी मुस्तैदी से अपना काम कर रही है। वाघोली में चोरों ने वेयर हाऊस के पत्रे को तोड़कर एप्पल के 198 मोबाइल, 7 आयपैड, 3 लैपटॉप व 12 एसेसरीज कुल मिलाकर 1 करोड़ 53 लाख 98 हजार रुपये का माल गायब कर दिया।  इस मामले में लोणीकंद पुलिस ने झारखंड के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 


  

 

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वाघोली-केसनंद रोड पर काले ओढा परिसर की सीमा में वेयर हाऊस के ऊपर का सीमेंट का पत्रा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। उसके बाद आयफोन 198 मोबाईल हैंडसेट, 7 आयपैड, 3 लैपटॉप व १२ एसेसरीज चुरा लिया। इसके साथ ही तीन आईपैड का सील तोड़कर उसका नुकसान भी किया था। इसके बाद लोणीकंद-केसनंद रोड पर ट्रक चालक को लूटने का या भारत पेट्रोल पंप पर हथियार के साथ डाका डालने की तैयारी में यह गैंग था। इसकी जानकारी लोणीकंद पुलिस को मिली। पुलिस ने तुरंत छापा मारकर इस गैंग के अब्दुल हाय अबुजार शेख (उम्र 20), अबेदूर मुफजूल शेख (उम्र 34 दोनों मूल नि. झारखंड) को गिरफ्तार किया गया है। वहीं सुलतान अब्दुल शेख (उम्र 32), अबूबकर अबुजार शेख (उम्र 23) राबिवुल मुंटू शेख (उम्र 22, तीनों मूल नि. झारखंड) अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पकड़े गए दोनों आरोपियों के पास से कोयता, चोरी के लिए लगनेवाले सामान जब्त किए गए। दोनों पर मामला दर्ज कर इस इस मामले की विस्तृत जांच करने पर तो पता चला कि उन लोगों ने वाघोली के गोदाम से अप्पल का मोबाइल व बहुत सारे सामान चुराए हैं। पुलिस ने चोरी के सामान को जब्त कर लिया है।

 यह कार्रवाई अपर पुलिस आयुक्त, पूर्व प्रादेशिक विभाग, पुणे शहर, नामदेव चव्हाण, परिमंडल 4 के पुलिस उपायुक्त रोहिदास पवार, येरवडा विभाग के सह. पुलिस आयुक्त किशोर जाधव, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, लोणीकंद पुलिस थाना गजानन पवार, पुलिस निरीक्षक (क्राइम) मारुती पाटिल, जांच दस्ते के सपुनि गजानन जाधव, निखिल पवार, पुलिस उप निरीक्षक सूरज गोरे, पुलिस हवलदार बालासाहेब सकाटे, पुलिस नाईक विनायक सालवे, पुलिस नाईक अजित फरांदे, पुलिस नाईक कैलास सालुंके, सागर जगताप, पुलिस सिपाही अमोल ढोणे, साई रोकडे, पुलिस सिपाही पांडुरंग माने, पुलिस सिपाही समीर पिलाणे, दीपक कोकरे, आशीष लोहार आदि ने की।

वाघोली: वाघोली गांव के कई सहकारी गृहनिर्माण संस्था के चुनाव में नए रूप से चुने गए पदाधिकारियों का बुधवार को कार्यसम्राट विधायक अशोक पवार के हाथों सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन वाघोली गांव के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता बालासाहेब सातव ने किया था।


 

 विधायक पवार ने चुने गए सभी पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया। इस मौके पर उन्होने सभी समस्याओं को सुना और हर समस्या का समाधान निकालने का आश्वासन दिया। पुणे में वाघोली को सबसे पसंदीदा और सबसे सुंदर रहने लायक उपनगर के रूप में पहचान दिलाने के विधायक पवार के उद्देश्य  में साथ देने पर सभी ने हामी भरी। उपस्थित सभी गृहनिर्माण संस्था के पदाधिकारियों ने विधायक पवार का धन्यवाद कहा और जिस तरीके से वे वाघोली के विकास के लिए काम कर रहे हैं उसकी सराहना की।

इस मौके पर बालासाहेब सातव ने भी सभी उपस्थित पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया और सबकी तरफ से विधायक पवार को धन्यवाद कहा।

वाघोली: महाराष्ट्र का सबसे बड़ा त्योहार गणेशोत्सव बस आनेवाला ही है। हर ओर इसकी तैयारी की शुरुआत हो चुकी है। सरकार ने भी सभी प्रतिबंध हटा दिए हैं, इसलिए लोगों में इस बार खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। ऐसे में अब वाघोली के लोगों को अपना ढोल-ताशा पथक मिल जाए तो फिर सोने पर सुहागा जैसी बात होगी। जिला परिषद सदस्य व शिवसेना पुणे जिला प्रमुख ज्ञानेश्वर कटके की संकल्पना से शिव-गर्जना ढोल-ताशा पथक बनने जा रहा है। 

 


आप अगर इसके सदस्य बनना चाहते हैं तो जि.प ज्ञानेश्वर कटके के जनसंपर्क कार्यालय वाघोली में जाकर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। इसके साथ ही 8956010356, 7776021109 पर संपर्क कर सकते हैं। शिव गर्जना ढोल-ताशा पथक के निर्माण के बाद वाघोली के लोगों का खुद का ढोल-ताशा पथक होगा। 

 


हाल ही में पुणे के चाकन में रहनेवाले दास दंपति ने अपने तीन बच्चों को हादसे में खो दिया था। उनके ऊपर एक तरह से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके इस दुख की घड़ी मे मिथिला विकास मंच पुणे आगे आया है। मिथिला विकास मंच की ओर से 61 हजार रुपये की मदद की गई है। 


 

पुणे शहर में लगातार बारिश होने की वजह से पुणे जिले के चाकन परिसर में एक किसान के खेत में बने गड्ढे में एक ही परिवार के तीन बच्चों दो भाई और एक बहन की डूबने से मौत हो गई थी। इस हादसे में राकेश किशोर दास , रोहित किशोर दास और श्वेता किशोर दास की मौत हो गई। इस हादसे के बाद उनके माता-पिता की हालत नाजुक बनी हुई है। उनके इस दुख की घड़ी में मिथिला विकास मंच पुणे की ओर से मदद का हाथ बढ़ाया गया है। दास दंपति को 51000 का चेक और 10 हजार रुपये नगद प्रदान किए गए। इस मौके पर मिथिला विकास मंच के अध्यक्ष मिहिर झा, कोषाध्यक्ष अजय झा, मनोज झा और जीवन चौधरी मौजूद थे।

 मदद मिलने के बाद मृतक के पिता किशोर दास ने मिथिला विकास मंच के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। किशोर दास बिहार के रहनेवाले हैं और काम के सिलसिले में पुणे आए और लांडगे बस्ती में किराए के मकान में रहते हैं। अपने बच्चों की मौत के बाद से उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। माता-पिता को गहरा सदमा लगा है, ऐसे में मिथिला विकास मंच एक उम्मीद बन कर आया। हादसे की जानकारी मिलते ही मिथिला विकास मंच के अध्यक्ष व अन्य सदस्य मृतक के परिजन से मिलने गए और दास परिवार को भरोसा दिलाया कि वे उनके साथ हैं। मिथिला विकास मंच के अध्यक्ष मिहिर झा ने कहा कि दास परिवार के इस दुख की घड़ी में हम उनके साथ हैं, उन्हें हर संभव मदद करेंगे।

sunil

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget