August 2023

वाघोली : लोणीकंद पुलिस स्टेशन की सीमा में रिकॉर्ड पर दर्ज वाघोली के तीन और लोणीकंद के एक अपराधी पर परिमंडल 4 के पुलिस उपायुक्त शशिकांत बोराटे ने तडीपार की कार्रवाई की है। पुलिस स्टेशन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार तडीपार के प्रस्ताव की जांच करने के बाद ही यह कार्रवाई की गई है। अपराधियों को पुणे शहर, पिंपरी-चिंचवड पुलिस आयुक्तालय और पुणे जिले से 2 साल के लिए तडीपार किया गया है। 


 

अजय राजेंद्र माकर, रोहित दत्ता मंजुले, आकाश राजू दंडगुले (तीनों नि. वाघेश्वरनगर, वाघोली), हर्षद कुमार शिंदे (नि. लोणीकंद) पर तडीपार की कार्रवाई की गई है। सार्वजनिक शांति व सुव्यवस्था को खतरा होने के कारण उनपर कार्रवाई करना अनिवार्य था। उनके खिलाफ लोणीकंद पुलिस ने तडीपार का प्रस्ताव तैयार कर परिमंडल 4 पुलिस उपायुक्त शशिकांत बोराटे को भेजा था। इस प्रस्ताव की जांच कर पुलिस उपायुक्त ने महाराष्ट्र पुलिस कानून की धारा 55 के अनुसार पुणे जिला से दो साल के लिए तडीपार किया है।

यह कार्रवाई अपर पुलिस आयुक्त रंजन कुमार शर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त संजय पाटिल के मार्गदर्शन में लोणीकंद पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विश्वजीत काईंगडे, पुलिस निरीक्षक (क्राइम) मारुती पाटिल, पुलिस उपनिरीक्षक सीमा ढाकणे, पुलिस उपनिरीक्षक रामकृष्ण दलवी, पुलिस अमलदार प्रशांत कापुरे, सागर कडू ने की है।

पुणे : पुणे मेट्रो रेल (महामेट्रो) ने यूजर्स के लिए एक टिकट बुकिंग ऐप की शुरुआत हो चुकी है। इस ऐप के जरिए आप बड़ी ही आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं। इस ऐप से आप अपनी यात्रा प्लान करने स्टेशन की जानकारी लेने जैसे काम भी आसानी से कर सकते हैं। इसके साथ ही एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक जाने का किराया कितना होगा, उसका भी पता लगा सकते हैं। इस प में आप View Ticketमेन्यू में जाकर टिकट बुकिंग हिस्ट्री देख सकते हैं। पुणे मेट्रो रेल ने यह जानकारी ट्वीटर के माध्यम से दी है।


 


 

Pune Metro  ऐप के जरिए ऐसे बुक करें टिकट:
*
सबसे पहले आपको Pune Metro App को आधिकारिक ऐप स्टोर से डाउनलोड करना होगा।
*
इसके बाद ऐप ओपन करें और फिर अकाउंट क्रिएट करें। इसे आप अपने जीमेल और फोन नंबर से भी लॉगइन कर सकते हैं।

* फिर आपको Book Ticket पर टैप करना होगा।
*
जहां से ट्रेन बोर्ड करनी है और जहां तक जाना है, यह जानकारी डालें और फिर Book Ticket पर टैप करें। ऐसा करने के बाद आपके फोन की स्क्रीन पर टिकट की कीमत, कितने स्टॉप होंगे और जर्नी टाइम की डिटेल्स आ जाएंगी।
*
जितने टिकट आपको बुक करने हैं वो सेलेक्ट करें फिर Proceed to Booking पर टैप करें।
*
डिटेल्स कंफर्म करें।
*
इसके बाद पेमेंट करें।

* पेमेंट होने के बाद आपको टिकट मिल जाएगा।

अग्रवाल समाज फेडरेशन व अन्य संस्थाओं द्वारा आयोजित ओजस लाइफ सेमिनार संपन्न

पुणे : पके हुए भोजन की नशा दुनिया के सबसे बड़े नशे में से एक है। इसकी आदत हमें बचपन से लग जाती है और आजीवन हमारा मन स्वादिष्ट व्यंजनों वाला भोजन ढूंढता रहता है। यह अलग बात है कि, यह भोजन हमारी सेहत के लिए अत्यंत हानिकारक है। हमें अधिक से अधिक फ्रूट और सालाद वाला भोजन ही लेना चाहिए। ऐसा भोजन पाचक होता है और सेहत के लिए उत्तम होता है। ऐसा भोजन करने वाले लोग बीमार नहीं पड़ते। ओजस लाइफ का यही संदेश भी है। यह मत यहां पुणे में सुप्रसिद्ध नेचुरोपैथ अतुल शहा ने "ओजस लाइफ सेमिनार" में बोलते हुए व्यक्त किया।


अग्रवाल समाज फेडरेशन पुणे, ब्रदरहुड फाउंडेशन पुणे, माया चैरिटेबल फाउंडेशन, खाना बचाओ खाना खिलाओ ट्रस्ट, ऊंचाई हेल्थ एंड फिटनेस, अग्रवाल समाज चिंचवड़ प्राधिकरण, अग्रवाल समाज विश्रांतवाडी, अग्रवाल समाज पुणे, ACE क्लब पुणे, अग्रवाल समाज नगर रोड, अग्रवाल समाज खड़की एवं अन्य संस्थाओं की ओर से संयुक्त रूप से येरवडा स्थित अन्नाभाऊ साठे सभागार में   ओजस लाइफ सेमिनार का आयोजन किया गया था। इसी कार्यक्रम में मार्गदर्शन करते हुए ओजस लाइफ के संस्थापक एवं मुख्य वक्ता अतुल शहा बोल रहे थे। सेमिनार में हाल में करीब 700 लोग मौजूद थे ।



इस अवसर पर मंच पर अग्रवाल समाज फेडरेशन के अध्यक्ष कृष्ण कुमार गोयल, विनोद शिवनारायण बंसल,सी ए के.एल बंसल, श्याम पी गोयल,  ब्रदरहुड के जयप्रकाश जी गोयल, अतुल गोयल, खाना बचाओ खाना खिलाओ संस्था की प्रेसिडेंट डॉ प्रियंका बंसल,   अग्रवाल समाज चिंचवड के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, भारत डायरी के अशोक अग्रवाल सहित कई प्रमुख गणमान्य मंच पर मौजूद थे। 


करीब 3 घंटे तक चले इस सेमिनार में मार्गदर्शन करते हुए अतुल शहा ने आगे कहा कि, वास्तव में प्रकृति ने अनाज पंछियों के लिए बनाया था। पंछी पके हुए भोजन खाना कम पसंद करते हैं वह कच्चा अन्न ही  खाते हैं इसलिए वह बीमार नहीं पड़ते।  हम मनुष्यों ने उनका भोजन अपना लिया। भोजन को स्वादिष्ट करने के लिए हम उसे पकाने लगे, उसमें तरह-तरह के मसाले डालने लगे और उसे स्वादिष्ट बनाकर अपनी ही सेहत पर अत्याचार करने लगे। परिणाम यह हुआ कि आज दुनिया भर में 50% से अधिक लोग किसी न किसी बीमारी को पाल चुके हैं। यदि इससे बचना है तो हमें प्रकृति प्रदत्त सलाद भोजन और फ्रूट खाने की आदत डालनी होगी।


 अतुल शहा ने कहा कि, यदि पका हुआ भोजन करना है तो 200 ग्राम से ज्यादा भोजन नहीं करना चाहिए। जबकि सलाद आप एक समय में 500 ग्राम तक खा सकते हैं। इसी प्रकार यदि आप 1 किलो फ्रूट शेक लेते हैं तो भी आपका शरीर उसे आसानी से हजम कर लेगा। यह आपके लिए नुकसानदायक नहीं है क्योंकि पानी की मात्रा इसमें होती है। अतुल शाह ने इस बात पर जोर देकर कहा की निरोगी शरीर के लिए पर्याप्त मात्रा में सलाद और फ्रूट लेना चाहिए।  


 सेमिनार में ओजस लाइफ जीने वाले अनेक लाभार्थियों ने अपने अनुभव बताए और कहा कि, किस प्रकार उन्होंने जब ओजस लाइफ शुरू की तो उनकी जटिल बीमारी धीरे-धीरे अपने आप ठीक होती चली गई। कार्यक्रम के मध्यांतर में सभागार में मौजूद सभी लोगों के लिए ओजस लाइफ जीवन शैली का भोजन भी परोसा गया जिसे खूब सराहना मिली। 


सेमिनार की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कृष्ण कुमार गोयल फाउंडेशन, मंत्रा ग्रुप के नंदलाल गुप्ता और ऊंचाई हेल्थ एंड फाउंडेशन की ओर से पुणे में विभिन्न तारीखों पर यह सेमिनार कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की गई। 


 इस सेमिनार के प्रायोजक  ओम नर्सरी के अशोक गुप्ता ने किया था। सूत्रसंचालन राजकुमार जिंदल ने किया जबकि आभार ज्ञापन अग्रवाल समाज फेडरेशन महिला समिति की अध्यक्षता श्रीमती नीता चंद्रशेखर अग्रवाल ने किया। सेमिनार में सभी जाति धर्म संप्रदाय के लोग शामिल हुए थे।

पुणे : महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमएसबीएसएचएसई) ने आज दोपहर 1 बजे एचएससी (कक्षा 12) और एसएससी (कक्षा 10) के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा परिणाम घोषित किया। जो छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर परिणाम देख सकते हैं।

 


एसएससी सप्लीमेंट्री परीक्षा 18 जुलाई को शुरू हुई और 1 अगस्त को समाप्त हुई। एचएससी सप्लीमेंट्री परीक्षा 18 जुलाई को शुरू हुई और 10 अगस्त को समाप्त हुई।

 

बोर्ड ने बताया कि छात्रों के विषयवार अंक परिणाम पोर्टल पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थी पुनर्मूल्यांकन के लिए Verification.mh-ssc.ac.in Verification.mh-hsc.ac.in पर कल, 29 अगस्त से 7 सितंबर तक भी आवेदन कर सकते हैं।

 

Maharashtra HSC and SSC result 2023: यहां करें चेक

 

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in या hscresult.mkcl.org पर जाएं।

 

इसके बाद, एचएससी सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2023 पर जाएं।

 

अब अपना रोल नंबर और मां का पहला नाम डालें।

 

इसके बाग लॉग इन करें और अपने नंबर चेक करें।

 

 

नई दिल्ली : नीरज चोपड़ा ने भारत को विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में पहला गोल्ड मेडल दिलाया। नीरज ने जैवलिन थ्रो के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए 88.17 मीटर की दूरी तक भाला फेंका। पाकिस्तान के अरशद नदीम दूसरे नंबर पर रहे। उन्होंने 87.82 मीटर की दूरी तक भाला फेंका। अरशद को सिल्वर मेडल मिला। नीरज ने दमदार परफॉर्मेंस के बाद फैंस का दिल जीत लिया।

 


नीरज और अरशद की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं। नीरज ने गोल्ड जीतने के बाद अरशद को गले लगाया और उनके साथ फोटो भी क्लिक करवाई। नीरज का अंदाज फैंस को काफी पसंद आया। कई एक्स (ट्विटर) यूजर्स ने नीरज की तारीफ में पोस्ट शेयर की है। इससे पहले भी नीरज और अरशद एक-दूसरे के साथ दिख चुके हैं।

 


विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में जैवलिन थ्रो के फाइनल में 12 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें नीरज टॉप पर रहे और गोल्ड जीता। वहीं भारत के किशोर जेना पांचवें नंबर पर रहे। किशोर ने 84.77 मीटर की दूरी तक भाला फेंका। डीपी मनु छठे नंबर पर रहे। उन्होंने 84.14 मीटर की दूरी तक भाला फेंका\ चेक रिपब्लिक के वाडलेच तीसरे नंबर पर रहे। उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता। वाडलेच ने 86.67 मीटर की दूरी तक भाला फेंका।

वाघोली: काम करने के बाद पैसे न देने पर हुई लड़ाई में दोस्त के साथ मिलकर हत्या को अंजाम देनेवाले दो लोगों को लोणीकंद पुलिस ने 48 घंटे के अंदर धर दबोचा। वाघोली स्थित केसनंद रोड पर सिट्रॉन सोसायटी के सामने लेबर कैम्प में यह घटना हुई थी। शैलेंद्र मंडगीकर की हत्या हुई। इस मामले में राम सुभाष श्रीरामे (उम्र 22, मूल नि. नांदेड) को तुलजापुर से और उसके दोस्त गोपल कोतलापुरे (उम्र 26, मूल नि. नांदेड) को वाघोली के चोखीढाणी परिसर से गिरफ्तार किया गया। 


 

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार श्रीरामे, मंडगीकर व कोतलापुरे साथ में शराब पीने के लिए बैठे थे। उसी समय उनके बीच लड़ाई हो गई। दोनों ने शैलेंद्र की हत्या कर दी। उसके बाद दोनों फरार हो गए। हत्या का मामला दर्ज होने पर पुलिस ने उन्हें ढूंढने के लिए दो टीम बनाई। श्रीरामे के तुलजापुर में अपने रिश्तेदार के यहाँ होने की जानकारी मिली तो पुलिस की एक टीम वहां पहुंची। उसे वहां से गिरफ्तार किया गया। वहीं कोतलापुरे के वाघोली में आने की जानकारी पुलिस कर्मचारी रितेश काले को मिली। उसके अनुसार कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया गया।

यह कार्रवाई परिमंडल 4 के पुलिस उपायुक्त शशिकांत बोराटे, सहायक पुलिस आयुक्त संजय पाटिल, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विश्वजीत काईंगडे, पुलिस निरीक्षक (क्राइम) मारुती पाटिल, सीमा ढाकणे के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक रवींद्र गोडसे, गजानन जाधव, शिरीष भालेराव, सोमनाथ पडसलकर, निखिल पवार, उपनिरीक्षक राहुल कोलपे, सूरज गोरे, पुलिस कर्मचारी बालासाहेब सकाटे, स्वप्नील जाधव रितेश काले, विनायक सालवे, सागर जगताप, मल्हारी सपुरे ने की।

पुणे : महाराष्ट्र में रेल विकास को और गति देने के लिए आधुनिक बुनियादी ढांचे का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। महाराष्ट्र में वित्तीय वर्ष 2023 - 24 में 13539 करोड़ रुपये का रेल बजट आवंटन किया गया है। 


 

अमृत भारत स्टेशन योजना देश भर में 1309 स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए शुरू की गई थी जिसमें मध्य रेलवे के 76 स्टेशन शामिल हैं। इन 1309 स्टेशनों में से 508 स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला 6 अगस्त 2023 को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रखी गई है, जिनमें से 44 स्टेशन महाराष्ट्र के थे, जिनमें मध्य रेलवे के 28 स्टेशन, 13 स्टेशन दक्षिण मध्य रेलवे और 3 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के  स्टेशन शामिल हैं।

 




अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत ये रेलवे स्टेशन विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस होंगे जैसे एयर कॉनकोर्स, वेटिंग रूम, एक्जीक्यूटिव लाउंज, फूड कोर्ट, लिफ्ट, एस्केलेटर स्टेशन पर उपलब्ध होंगे। दिव्यांग अनुकूल सुविधाओं और भूमिगत पार्किंग का भी प्रावधान किया गया है। इन स्टेशनों पर सिटी बस और अन्य परिवहन के साथ मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी होगी। इस योजना के तहत विकसित संरचनाओं को हरित भवनों के रूप में डिजाइन किया जाएगा। सौर ऊर्जा, जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन की व्यवस्था होगी।

 

 

महाराष्ट्र में 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत इन रेलवे स्टेशनों का विकास किया जाएगा

 

मध्य रेलवे के अंतर्गत:

मुंबई डिवीजन - कांजुरमार्ग, परेल, विक्रोली

सोलापुर डिवीजन - अहमदनगर, दौंड, कोपरगांव, कुर्दुवाड़ी जंक्शन, लातूर, उस्मानाबाद, पंढरपुर, सोलापुर

पुणे डिवीजन- आकुर्डी, कोल्हापुर, तलेगांव

भुसावल डिवीजन - बडनेरा, मलकापुर, चालीसगांव, मनमाड, शेगांव

नागपुर डिवीजन - बल्लारशाह, चंद्रपुर, धामनगांव, गोधनी, हिंगनघाट, काटोल, सेवाग्राम, नरखेड, पुलगांव

 

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत:

नागपुर डिवीजन - वडसा, गोंदिया, चंदाफोर्ट

 

दक्षिण मध्य रेलवे के अंतर्गत:

नांदेड़ डिवीजन -औरंगाबाद, गंगाखेड, हिंगोली डेक्कन, जालना, किनवट, मुदखेड, नागरसोल, परभणी, परतूर, पूर्णा, सेलु, वाशिम

सिकंदराबाद डिवीजन-परली वैजनाथ

 

महाराष्ट्र में स्टेशनों के पुनर्विकास से यात्रियों की यात्रा अधिक सुविधाजनक और आरामदायक होगी और राज्य में पर्यटन उद्योग और रोजगार बढ़ेगा।

sunil

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget