Satta Express

Latest Post

पुणे : सोमवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में वनाज से रामवाड़ी लाइन, वनाज से चांदनी चौक और रामवाड़ी से वाघोली तक नई विस्तारित एलिवेटेड मेट्रो लाइनों को मंजूरी दी गई। अब केंद्र सरकार की अनुमति के बाद इन विस्तारित मेट्रो लाइनों पर काम शुरू हो जाएगा।


 

16 किलोमीटर लंबी वनाज-रामवाडी मेट्रो लाइन अभी चालू है। इस मार्ग पर रूबी हॉल क्लिनिक से रामवाड़ी के बीच मेट्रो लाइन का उद्घाटन 6 मार्च को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। अब इस रूट पर विस्तारित मेट्रो लाइनों की अनुमति दे दी गई है। इस पर 3 हजार 756 करोड़ 58 लाख रुपये खर्च होंगे।

 

यह फंड राज्य सरकार, केंद्र सरकार और लोन के जरिए जुटाया जाएगा। चूंकि राज्य सरकार ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, इसलिए परियोजना अब केंद्र सरकार के पब्लिक इंवेस्टमेंट बोर्ड (पीआईबी) के सामने प्रस्तुत की जाएगी। वहां से मंजूरी मिलने के बाद यह परियोजना रेलवे विभाग के माध्यम से अंतिम मंजूरी के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल के पास पहुंचेगी। उसके बाद मंजूरी मिलने के बाद वास्तविक काम शुरू हो जायेगा।

 

- वनाज से चांदनी चौक - दूरी 1.12 किमी - 2 स्टेशन होंगे

 

- रामवाड़ी से वाघोली - दूरी 11.63 - किलोमीटर - 11 स्टेशन होंगे

 




पुणे : कहा जाता है कि महिलाओं के लिए कोई खास दिन नहीं बल्कि अर दिन महिलाओं का ही होता है। बात भी सही है, महिला के बिना इस संसार की कल्पना भी नहीं की जा सकती, इसी भावना को प्रदर्शित करने के लिए पिंपले सौदागर स्थित तुलिका आर्ट गैलरी में ' नारी एक शृंगार' नेशनल विजुअल आर्ट एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। 



 

इस आर्ट एगजीबिशन में देश के कई कलाकारों की कला की प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें डॉ. वर्षा सोनकर (पुणे), शिल्पा खडखभावी (बेलगांव), सुधा श्रीवास्तव (अहमदाबाद), तेजल चोथे (पुणे), स्वाती गरोदिया (जमशेदपुर), प्रगति राय (पुणे), डॉ. दीपा पाठक (कानपुर), प्राजक्ता मेस्त्री (पुणे), वैभवी चोथे (पुणे), कनक राय (पुणे), विक्रांत कार्यकर्ते (पुणे), डॉ. अजय पाठक (कानपुर), केशव इंदुरिकर (पुणे), आनंद होरिंदकर (पुणे), सी.पी. शाक्रे (पुणे), अभिजीत पॉल (कोलकता), हर्ष सोनकर (देहरादून), कुसुम चौधरी (पुणे), यश सोनकर (दिल्ली) द्वारा बनाई गई पेंटिंग रखी गई है। इस एग्जीबिशन के उद्घाटन अवसर पर सीनियर स्क्लप्चर चंद्रेशखर जोशी, कलाकार कुदल हिरेमठ, फेमस फोटोग्राफर देवदत्त कशालिकर, पत्रकार प्रीति पाठक उपस्थित थे। प्रस्तावना डॉ. वर्षा सोनकर ने और सतीश वर्तक ने आभार व्यक्त किया।


 

8 मार्च से 12 मार्च तक इस एग्जीबिशन का आयोजन किया गया है। पुणे और आसपास के कई कला प्रेमी इस पेंटिंग को देखने आ रहे हैं।

स्पीकर लगाने व सुबह-सुबह सभा करने के कारण डेढ़ महीने बाद लोणीकंद पुलिस ने दर्ज किया FIR

 

वाघोली : लगभग डेढ़ महीने पहले मराठा आरक्षण आंदोलन के प्रणेता मनोज जरांगे पाटिल के साथ करोड़ों मराठा बंधु मराठा आरक्षण के लिए मुंबई की दिशा में अनशन के लिए जा रहे थे उस समय वाघोली में बिना अनुमति के सार्वजनिक स्थानों पर स्पीकर लगाकर कानून का उल्लंघन करने और वाघोली में सुबह-सुबह करोड़ों मराठा भाइयों के साथ सभा करने के आरोप में वाघोली के मराठा संयोजकों सहित मनोज जारांगे पाटिल के खिलाफ लोणीकंद पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस नाइक रितेश काले ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है, जारांगे पाटिल के साथ एड. गणेश म्हस्के, संदीप कांबीलकर, शेखर पाटिल व अन्य 8 से 10 लोगों के खिलाफ खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।


 

 

       इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मनोज जरांगे पाटिल अंतरवाली सराटी से मुंबई की ओर करोड़ों सकल मराठा बंधुओं के साथ जा रहे थे, उसी दौरान 23 जनवरी की रात को वाघोली स्थित चोखीढानी रोड के मैदान पर विश्राम था। वाघोली में समन्वयकों द्वारा लोणीकंद पुलिस स्टेशन में अनुमति के लिए आवेदन करने के बाद, उन्हें पुलिस द्वारा निर्देश दिया गया था। दरअसल, जारांगे पाटिल सुबह 4 बजे वाघोली पहुंचे और सुबह एक घंटे की सभा हुई। बिना अनुमति के स्पीकर लगाकर कानून का उल्लंघन करने और सभा करने के आरोप में लोणीकंद पुलिस ने डेढ़ माह बाद मामला दर्ज किया है।

****

राज्य भर में सरकारी अधिकारियों द्वारा सभी मराठा भाइयों के खिलाफ मामले दर्ज कराने का काम शुरू कर दिया गया है, जिससे मराठा समुदाय डरेगा नहीं बल्कि आने वाले समय में लोकतांत्रिक तरीकों से आरक्षण के लिए और अधिक तीव्रता से आंदोलन करेगा। आगामी चुनाव में मराठा आरक्षण का विरोध करने वालों को मराठा बंधु उनकी असली जगह दिखाएंगे। - शनि शिंगारे, समन्वयक

****** मराठा आंदोलन से सरकार के पैरों तले रेत खिसक गई है, संयोजकों पर केस दर्ज कर सरकार गंदा खेल खेल रही है, कितने भी केस दर्ज हो जाएं, मराठा समाज रत्ती भर भी पीछे नहीं हटेगा। समाज के लिए जेल जाने की नौबत भी आएगी तो उसके लिए भी तैयार हैं, लेकिन आरक्षण की लड़ाई अंत तक जारी रहेगी।

एड. गणेश मस्के, समन्वयक

पुणे : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शिरूर-हवेली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत सभी राजनीतिक पार्टियों की ओर से बढ़-चढ़ कर सभा का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में हाल ही में शिरूर तालुका के मांडवगण फराटा में उपमुख्यमंत्री अजित पवार की सभा का आयोजन किया गया था। मौका था शेतकरी (किसान) सम्मेलन का...इस मौके पर अजित पवार ने कहा कि देश में सिर्फ और सिर्फ मोदीकी ही हवा है। 


 

शिरूर तालुका किसान सम्मेलन में अजित पवार का स्वागत जोर-शोर से किया गया। उनके आते ही जेसीबी से फूलों की बारिश की गई। उसके बाद सम्मेलन के दौरान घोडगंगा साखर (शुगर) फैक्ट्री के पूर्व उपाध्यक्ष दादा पाटिल फराटे के साथ उनके सहयोगियों ने अजित पवात गट में प्रवेश किया।

अजित पवार ने कहा कि देश में सिर्फ और सिर्फ मोदी की हवा है। देश को विकास की ओर ले जानेवाले हुकुम का इक्का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। उन्हें ताकत देने के लिए महाराष्ट्र में हम प्रयत्नशील हैं। इसके लिए मोदी के विचारों का सांसद चुन कर देना है। आनेवाले लोकसभा चुनाव में शिरूर निर्वाचन क्षेत्र में हम जो उम्मीदवार देंगे उसे चुन कर लाने की जिम्मेदारी शिरूर के लोगों की है। सांसद होना कोई नाटक नहीं है। वर्तमान के सांसद अमोल कोल्हे ने कई बार यह कहकर इस्तीफा देने की बात की कि राजनीति हमारा काम नहीं है, लेकिन हमने उन्हें रोका और डॉ. कोल्हे पर अजित पवार ने कटाक्ष किया। सिर्फ सांसद कोल्हे पर ही नहीं बल्कि विधायक अशोक पवार पर भी उन्होंने तंज कसा। उन्होंने कहा कि कारखाना चुनाव के समय मैंने ही कहा था कि अशोक पवार को वोट दो, लेकिन मुझसे वो गलती हो गई अब उस गलती को ठीक करना है।

इस कार्यक्रम के दौरान अजित पवार ने कहा कि घोडगंगा शुगर फैक्ट्री शुरू करने की ताकत हमारे पास है, दूसरा कोई माई का लाल है तो वो बताएहमारे पास वित्त विभाग है, सहकार मंत्री दिलिप वलसे पाटिल हैं। कारखाना शुरू करने के लिए सभी तरह की मदद हो सकती है।

इस कार्यक्रम का प्रास्ताविक शिरूर तालुका अध्यक्ष रवींद्र काले ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक पोपटराव गावडे, रमेश थोरात, श्रीगोंदा कारखाने के अध्यक्ष राजेंद्र नागवडे, अजित पवार राष्ट्रवादी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रदीप गारटकर, राष्ट्रवादी के प्रवक्ता उमेश पाटिल, पूर्व सभापति आरती भुजबल, वैशाली नागवडे, शरद कालेवार, संतोष शितोले, तज्ञिका कर्डिले आदि उपस्थित थे।

वाघोली: विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने महायुती सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र से महायुती को 48 में से 50-60 सीटें मिलेंगी। इसके साथ ही उन्होने कहा कि 2024 में मोदी (भाजपा) की हार निश्चित है।



दानवे वाघोली में शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे गट के पुणे जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर कटके के जनसंपर्क कार्यालय के पास शिवसैनिकों से मिलने आए थे। दानवे ने आगे कहा कि महाराष्ट्र में स्थानीय स्वायत्त संस्थाओं में प्रशासनिक नियम को लेकर लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। नागरिकों की समस्याओं को अधिकारी से बेहतर जन प्रतिनिधि जान सकते हैं। लोकसभा, विधानसभा चुनाव के डर से लोकल बॉडीज का इलेक्शन सरकार नहीं करा रही है। मीडिया से बात करते समय उन्होने यह भी कहा कि देखते रहें आपलोग 2024 में भाजपा हारेगी और मोदी सरकार गिर जाएगी।

सोसायटी के लोगों ने वाघोली की समस्या सुलझाने का दिया निवेदन


       


वाघोली को मनपा में शामिल हुए लगभग 3 साल हो गए हैं, लेकिन अभी भी वाघोली के लोग सभी सुख-सुविधाओं से दूर हैं। इसलिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वाघोली के सोसायटी में रहनेवाले लोगों ने दानवे को एक निवेदन दिया। सोसायटी के लोगों का कहना कि कचरा उठाने के अलावा मनपा की ओर से और कोई सुविधा नहीं दी जा रही है। इसके साथ ही प्रॉपर्टी टैक्स का भी लोड लोगों पर बढ़ गया है। पीने के पानी की समस्या भी लोगों के सामने मुंह बाए खड़ी है। वाघोलीकर को पानी के टैंकर से मुक्ति दिलाने का अनुरोध लोगों ने दानवे से किया। जब तक कोई सुविधा नहीं दी जाती है तब तक ग्रामपंचायत जितना प्रॉपर्टी टैक्स लेती थी उतना ही टैक्स मनपा भी ले इस बारे में आयुक्त पुणे महानगरपालिका को सूचित करने का भी अनुरोध भी किया।

वाघोली: स्कूल वैन के मालिक के साथ कोर्ट जाने से नाराज दोपहिया वाहन पर आए दो लोगों ने स्कूल वैन चालक पर कोयते से हमला करने की कोशिश की। उस समय स्कूल वैन में आठ से नौ छात्र थे। अच्छी बात ये है कि सिर्फ वैन के शीशे टूटे इसके अलावा कोई भी घायल नहीं हुआ। घटना सोमवार सुबह करीब नौ बजे वाघोली में बाकोरी फाटा पर बीजेएस विद्यालय के पास हुई। 


 

जिस वैन ड्राइवर पर हमला हुआ उसका नाम सचिन दिगंबर इंगोले (उम्र 27, नि. कालूबाई नगर, वाघोली) है। उसने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है और हमला करने वाले नाबालिग समेत आकाश तोरंभे (नि. वाघोली) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक वैन का मालिक मोहन कदम है। उस वैन का ड्राइवर इंगोले है। कदम के खिलाफ दर्ज हुए मामले में 6 फरवरी, 2024 को तारीख थी। इंगोले कदम के साथ अदालत गया था। वह अदालत क्यों गया, इससे नाराज होकर उसने एक दोस्त की मदद से वैन के स्कूल से निकलने के बाद ड्राइवर पर कोयते से हमला करने की कोशिश की। इस हमले में वैन के सामने और ड्राइवर साइड की खिड़कियां टूट गईं। कांच लगने से सामने बैठा छात्र मामूली रूप से घायल हो गया। इससे घबराए छात्र चिल्लाने लगे। इसके बाद हमलावर बाइक से भाग गया। आगे की जांच वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कैलास करे के मार्गदर्शन में लोणीकंद पुलिस द्वारा की जा रही है।

आलंदी (अर्जुन मेदानकर) : राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान में खेड़ तालुका में 58 हजार 68 बच्चों को टीका लगाया गया। इस अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया, यह जानकारी खेड तालुका चिकित्सा अधिकारी डॉ. इंदिरा पारखे ने दी।


 

  पल्स पोलियो अभियान को खेड़ तालुक में अच्छा रिस्पॉन्स मिला। पुणे जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश चव्हाण, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सचिन देसाई के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। खेड़ तालुका पंचायत समिति में पल्स पोलियो अभियान की तैयारी के लिए स्वास्थ्य विभाग, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक कार्यशाला आयोजित की गई थी। खेड़ तालुका में 11 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 62 स्वास्थ्य उप-केंद्र हैं। इसमें कुल 381 पोलियो बूथ आयोजित किये गये। पल्स पोलियो अभियान 3 मार्च को बड़े पैमाने पर शुरू किया गया। इसके बाद 5, 6 और 7 मार्च 2024 को 60,000 से अधिक बच्चों को घर-घर जाकर पोलियो की खुराक दी जाएगी, ऐसा इंदिरा पारखे ने कहा।

   खेड़ तालुका में राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान में 58 हजार 68 बच्चों को पोलियो का टीका लगाया गया।

आलंदी में 6 हजार 85 बच्चों को डोज

नेशनल पल्स पोलियो अभियान में आलंदी ग्रामीण अस्पताल के माध्यम से 14 केंद्र और ग्रामीण अस्पताल में 6 हजार 85 बच्चों को पोलियो का डोज दिया गया। यह जानकारी आलंदी ग्रामीण अस्पताल चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. उर्मीला शिंदे ने दी।

ग्रामीण अस्पताल आलंदी में पल्स पोलियो अभियान का उद्घाटन पूर्व नगरसेवक प्रकाश कुरहाडे, सामाजिक कार्यकर्ता रवि वावरे, आलंदी जनहित फाउंडेशन के कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन मेदनकर ने किया। आलंदी शहर में 1 मोबाइल टीम और 1 नाइट टीम के साथ 18 पोलियो बूथ तैनात किए गए। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को माऊली मंदिर में भी उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया मिली। माऊली मंदिर में मंदिर प्रबंधक माऊली वीर, आलंदी शहर शिव सेना प्रमुख राहुल चव्हाण, संजय घुंडारे, किरण येलवंडे ने खुराक दी। गजानन महाराज मंदिर केंद्र में  पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ पूर्व उपनगर अध्यक्ष सचिन गिलबिले ने किया। सारडा धर्मशाला आलंदी में पल्स पोलियो अभियान का उद्घाटन चारुदत्त प्रसादे, विट्ठल शिंदे ने किया।

 

sunil

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget