July 2023

पुणे : देश के परमपूज्य संत दादा जे. पी. वासवानी का १०५ वां जन्मदिन (जयंती) २ अगस्त २०२३ को मनाया जा रहा है। इस मौके पर साधु वासवानी मिशन ने महोत्सव के कार्यक्रम की घोषणा करते हुए खुशी जताई है । 



दादा वासवानी का जन्मदिन दि. २ अगस्त को "विश्व क्षमा दिवस' के रूप में मनाया जाता है। उस दिन दोपहर २.०० बजे ‘शांतता क्षण' का आयोजन किया जाता है। साधु वासवानी मिशन और दुनिया भर में इसके केंद्र विभिन्न सेवा गतिविधियों और सत्संगों का आयोजन करते हैं। जिसमें साधु वासवानी एवं पूज्य दादा वासवानी जीं के रिकार्डेड प्रवचन एवं मिशन की कार्यकारी प्रमुख दीदी कृष्णा कुमारी जीं के लाइव प्रवचन संचालित किये जाते हैं। 


इसके साथ ही दि. ३१ जुलाई से २ अगस्त के दौरान पुणे स्थित मुख्यालय में प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। इसमें साधु वासवानी मिशन, सत्संग, साधु वासवानी और दादा जे के स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों की प्रस्तुतियॉं शामिल होती हैं। साथ ही इन कार्यक्रमों में दादा जे. पी. वासवानी जी द्वारा रिकॉर्ड किए गए प्रवचन और दीदी कृष्णा कुमारी जीं द्वारा मार्गदर्शन शामिल हैं। इस पर्व के अवसर पर साधु वासवानी मेडिकल इंस्टीट्यूट में मरीजों का रियायती दर पर इलाज किया जाता है। 


इस जन्मदिन समारोह की एक प्रमुख विशेषता ‘विश्व क्षमा दिवस' पर शांति के क्षण का उत्सव है। इस वर्ष के विश्व क्षमा दिवस-२०२३ अभियान का आदर्श वाक्य ‘क्षमा करें और आगे बढ़ें' है। इस अवसर पर ‘क्षमा धागा' का वितरण किया जाएगा । इसके माध्यम से ‘शांति' दूत बनने की पहल की गई है। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर उपयोगकर्ताओं के प्रोफाइल पर प्रदर्शित करने के लिए ‘पीस बैज' बनाया जाऐगा। ‘शांतता क्षण' अभियान को संगठनों और सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित किया जा रहा है। 


दादा जे. पी. वासवानी के १०५ वें जन्मदिन कार्यक्रम की विस्तृत सामग्री (दि. ३१ जुलाई से २ अगस्त २०२३, पुणे) 


सोमवार, दि. ३१ जुलाई 

६:४५ बजे: भजन संध्या 


मंगलवार, दि. १ अगस्त 

शाम ६:४५: ‘दादा अपने शिवपिता' (नाट्य प्रस्तुति) 


बुधवार, दि. २ अगस्त 

सुबह ७:३० से ८:१५ बजे तक - १०८ हवन, और १०८ गायत्री मंत्र का पाठ 

सुबह ८:१५ से 9:१५ बजे तक: श्री गुरू ग्रंथ साहिब, अंजली संग्रह और नूरी ग्रंथ जैसे पवित्र ग्रंथों का पाठ और जरूरतमंद बहनों की सेवा। 

दोपहर १२ बजे से २:१५ बजे: भजन, कीर्तन, कृत्रिम अंग वितरण सेवा, दीदी कृष्णा कुमारी, दादा जे. पी. वासवानी जी द्वारा मार्गदर्शन प्रवचन (रिकॉर्ड किया गया), मन:शांती ध्यानधारणा, दिव्यांग जनोंको कृत्रिम अवयव वितरण, लंगर. 

शाम ६:३० बजे से ८:०० बजे तक: भजन, कीर्तन, गुरूदेव साधु वासवानी और दादा जे. पी. वासवानी जीं द्वारा प्रवचन (रिकॉर्ड किया गया) 

रात्रि १०:३० बजे से १२:०० बजे तक: जागरण-सत्संग

पुणे :  पुणेसातारा रेल मार्ग पर शिंदवने - आंबले स्टेशनों के बीच रेलवे किमी 32/7-8 पर स्थित पुल संख्या 32/II के गर्डर को सीमेंट स्लैब के साथ बदलने लिए आवश्यक इंजीनियरिंग कार्य किए जायेंगे। इस कारण यहां पर स्थित सबवे सड़क यातायात के लिए बुधवार  दिनांक 26  जुलाई को

बंद रहेगा I


 

पुणे : 12 फेब्रुवारी 2023 मध्ये महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषदेमार्फत घेण्यात आलेल्या शिष्यवृत्ती परीक्षेत उत्तुंग यश मिळवल्याबद्दल महाराष्ट्रातील प्रसिद्ध बालसाहित्यिक, पाठ्युस्तकातील कवी व  शिष्यवृत्ती तज्ञ सचिन बेंडभर पाटील यांचा सन्मान औषधी वनस्पती या पुस्तकाच्या संपादिका व  शिष्यवृत्ती तज्ञ मीना म्हसे यांनी सहकुटुंब घरी जाऊन केला.


          साहित्य क्षेत्रातील बाल साहित्यात नेहमीच रममान असणाऱ्या सचिन बेंडभर यांच्याकडे या वर्षी पाचवी शिष्यवृत्तीचा वर्ग आल्यानंतर वर्षभर एकही सुट्टी न घेता त्यांनी शाळेतील मुलांचे जादा तास घेतले. सकाळी सात ते संध्याकाळी सहा वाजेपर्यंत त्यांनी मुलांचा शिष्यवृत्ती प्रश्नपत्रिकांचा सराव घेतला. वर्षभर जवळ जवळ शंभर प्रश्नपत्रिकांचा सराव घेत त्यांनी मुलांची शिष्यवृत्तीची तयारी जोरदार करून घेतली.



            यावर्षी त्यांनी प्राप्त केलेल्या या उत्तुंग यशाबद्दल औषधी वनस्पती या पुस्तकाच्या संपादिका व  शिष्यवृत्ती तज्ञ मीना म्हसे यांनी घरी जाऊन त्यांचा पुष्पगुच्छ देऊन सन्मान केला व त्यांना पुढील शैक्षणिक वाटचालीस शुभेच्छा दिल्या.

SE News //  बुलढाणा जिले में हादसों का दौर जारी है। मलकापुर-बुलढाणा एसटी बस एक बड़े हादसे का शिकार हो गई है। ब्रेक फेल होने के कारण ड्राइवर का बस पर से नियंत्रण छूट गया। इसके बाद बस राजुरा घाट में बस पलट गयी। इस बस में कुल 55 यात्री सवार थे।


 


स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। यह बस मलकापुर से बुलढाणा जा रही थी। एसटी बस क्रमांक 8375 का ज्वाइंटर फिसल गया था। बस पीछे की ओर जा रही थी। ब्रेक नहीं लग रहा था। जिसके चलते ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और हादसा हो गया।

पुणे : पुणे रेल मंडल प्रशासन यात्रियों को अलग अलग सुविधाएं देने में सदैव प्रयासरत रहता हैl इसी कड़ी में पुणे रेलवे स्टेशन (Pune Railway Station)पर अब एयरपोर्ट और मॉल की तरह सुविधाएं भी उपलब्ध की जा रही है I


 

   पुणे रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मिलिंद हिरवे की प्रमुख उपस्थिति में  शनिवार दिनांक 22 जुलाई को  पुणे स्टेशन पर आराम क्षेत्र (relaxing zone) कियोस्क की सुविधा का प्रारंभ किया गया I इसमें "आरामा" कंपनी की तीन रोबोटिक मसाज चेयर उपलब्ध है जिससे यात्री प्लॅटफर्म पर बॉडी मसाज का आनंद ले पायेंगेयह कियोस्क प्लेटफार्म संख्या एक पर स्थित है I इसका  संचालन बेंगलुरु स्थित रोबोटिक टेक्नोलॉजीज कंपनी द्वारा किया जाएगा

इस सुविधा का लाभ लेने के लिए पांच मिनट हेतु 60/- रुपए, 10मिनट हेतु 100/- रुपए, 15मिनट हेतु 150/- रुपए तथा  20मिनट के लिए 180/-रुपए  शुल्क देना होगा I

      मसाज चेयर की वजह से रक्त संचार में सुधार, मसल्स पर तनाव कम होना, पीठ एवं गर्दन की पीड़ा में आराम, अच्छा शारीरिक आकार तथा नींद की गुणवत्ता में सुधार आदि फायदे शामिल हैं I

      दरअसल, 12 से 48 घंटे की यात्रा के बाद लोग थक जाते हैं। अगर ट्रेन किसी कारणवश  लेट हो गई तो यात्रा में परेशानी होती है। थकान के चलते कार्य प्रभावित होते हैंI घर पहुंचकर भी लोग थकाहारा महसूस करते हैं। ऐसी स्थिति में स्टेशन पर बना  मसाज चेयर कियोस्क यात्रियों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।

"पुणे डिवीजन रेलवे स्टेशन पर हवाई अड्डे जैसी सुविधाएं प्रदान करने के लिए उत्सुक है। इस संबंध में, स्टेशन पर आराम क्षेत्र का उद्घाटन किया गया है जहां यात्रियों के उपयोग के लिए आधुनिक मालिश कुर्सियां उपलब्ध कराई गई हैं। यह सुविधा चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेगी।"   - डॉ. रामदास भिसे, मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी, पुण

 

मुंबई : राज्य विधानमंडल का मानसून सत्र चल रहा है और राष्टृवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक रोहित पवार ने विधान भवन क्षेत्र में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति के पास विरोध प्रदर्शन किया है। अकेले रोहित पवार ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए यह विरोध का रुख अपनाया है। रोहित पवार ने कर्जत जामखेड के एमआईडीसी के मुद्दे पर यह आंदोलन शुरू किया है। रोहित पवार ने एमआईडीसी में स्थानीय भूमिपुत्रों को न्याय दिलाने के लिए यह रुख अपनाया है।


 

बताया जा रहा है कि रोहित पवार पिछले कई दिनों से इस मुद्दे का फॉलोअप ले रहे हैं। साथ ही रोहित पवार ने इस मुद्दे पर सभी का ध्यान आकर्षित करने के लिए विधानमंडल के मानसून सत्र में विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है। रोहित पवार ने विधानभवन परिसर में अपना आंदोलन शुरू किया। इस मौके पर भाजपा के मंत्री गिरीश महाजन ने भी रोहित पवार से मुलाकात की। गिरीश महाजन ने इस मसले को समझने की कोशिश की है। साथ ही रोहित पवार ने फैसला लिया है कि जब तक इस मुद्दे पर कोई अधिसूचना जारी नहीं होती, तब तक वह आंदोलन जारी रखेंगे।

पुणे : स्वारगेट इलाके में बुधवार रात एक शख्स पर फायरिंग की घटना हुई। पुलिस को सूचना मिली कि हमलावरों ने रिक्शे से बाइक सवार पर गोली चलाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

बुधवार (19 जुलाई) रात करीब 10 बजे स्वारगेट इलाके में श्री गणेश कला क्रीड़ा मंच के पास डायमंड होटल के सामने रिक्शा से आए हमलावरों ने पिस्तौल से दोपहिया वाहन पर सवार व्यक्ति पर फायरिंग कर दी। गोलीबारी की घटना की जानकारी मिलने के बाद स्वारगेट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से दो कारतूस बरामद किये हैं। जिस शख्स को गोली लगी है उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस हमलावर का पता लगा रही है और पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली है।


 

मुंबई : रायगढ़ जिले के इरसालवाड़ी में भूस्खलन होने से हुई त्रासदी पर उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने गहरा दुख जताया है और इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का जन्मदिन 22 जुलाई को है और राज्य भर में उनके प्रशंसक, कार्यकर्ता, शुभचिंतक हर साल बड़े पैमाने पर यह जन्मदिन मनाते हैं। उनका कहना है कि इरसलवाडी त्रासदी के मद्देनजर किसी को भी उनका जन्मदिन नहीं मनाना चाहिए। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने अपील की है कि गुलदस्ते, होर्डिंग और विज्ञापनों पर खर्च करने के बजाय इरसलवाड़ी गांव के पुनर्निर्माण के लिए फंड जमा किया जाना चाहिए और ग्रामीणों की मदद की जानी चाहिए।

 

मुंबई: मणिपुर के हालात दिन-प्रतिदिन बिगड़ते जा रहे हैं, ऐसे में हाल ही में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद राजनीतिक माहौल बहुत ही गर्म हो गया है। इसके साथ ही लोगों की भी तीव्र प्रतिक्रिया सामने आने लगी है। 


 

वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सर्वेसर्वा शरद पवार ने गुरुवार को ट्वीट कर पीएमओ और केंद्रीय गृह मंत्रालय से मणिपुर में शांति बहाल करने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। शरद पवार ने डॉ. बी, आर. आंबेडकर के कथन का हवाला देते हुए ट्वीट किया है कि मानवता के बिना आपका गौरव व्यर्थ है।

उन्होंने लिखा है मणिपुर से परेशान करने वाले दृश्य, विशेषकर महिलाओं के खिलाफ अत्याचार, देखना दुखद है, जो घृणित है। यह समय एकजुट होने, अपनी आवाज उठाने और #मणिपुर के लोगों के लिए न्याय की मांग करने का है। मणिपुर में शांति बहाल करने के लिए पीएमओ समेत गृह विभाग को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने की जरूरत है।“

 

रायगड : महाराष्ट्र के रायगड में भारी बारिश के बाद भूस्खलन की बड़ी घटना सामने आई है। देर रात हुए बड़े हादसे में 30 से ज्यादा परिवार के मलबे में दबे होने की आशंका है। यह हादसा खालापुर इलाके में हुआ है, जहां आदिवासियों का गांव इरशालवाड़ी स्थित है। है। इसमें 50 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका है। आधी रात को भूस्खलन की चपेट में आने के बाद बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है और अब तक पांच से छह शव निकाले जा चुके हैं। 

 

 

साथ ही कुल 27 लोगों को सफलतापूर्वक निकाला जा चुका है। इनमें दो से तीन छोटे बच्चे भी शामिल हैं। इस जगह पर कई बचाव दल काम कर रहे हैं। बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है और अन्य फंसे हुए लोगों को निकाला जा रहा है। उधर, हादसे को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घाहेलीकॉप्टर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के निर्देश दिए हैं।

महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है गुरुवार को मौसम विभाग ने रायगड में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

 

 


भारती तुपे की सामाजिक ऋण अदायगी सराहनीय - मारुति आबा तुपे

पुणे (प्रतिनिधि) : ह्यूमन राईट्स दिल्ली उपाध्यक्षा पुणे भारती रमेश तुपे का जन्मदिन सामाजिक उपक्रमों के माध्यम से बड़े धूमधाम से मनाया गया।


 

  धर्मवीर शंभुराजे प्रतिष्ठान अनाथ आश्रम तुकाई टेकड़ी में भारती ने अपने जन्मदिन के अवसर पर अनाथ बच्चों के साथ केक काटा और बच्चों को भोजन भी वितरित किया और आश्रम को उपहार के रूप में चावल की बोरी प्रदान की।

  पूर्व नगरसेवक मारुति आबा तुपे, महाजनहित प्रतिष्ठान के महासचिव हेमंत ढमढेरे, सतीश भिसे, हरिभाऊ काले, पत्रकार अनिल मोरे, मानवाधिकार दिल्ली महाराष्ट्र अध्यक्ष अंजुला जयसवाल, पुणे प्रईसीडेंट एडवोकेट के. टी. आरू, पुणे प्रीसीडेंट एड. चिराग आस्वानी, उपाध्यक्षा मनीषा शेवाले, श्रीदेवी गांधी, मेघना प्रामाणिक, एड.मयूरा पाटिल, आनंद गलांडे, चंद्रशेखर गलांडे, अमोल गलांडे, योगेश शिंदे, प्रमोद सालुंखे, दशरथ येवले, लक्ष्मी भोसेकर, प्रीति जैन, सपना म्हस्के, ज्योति पारख, रेखा साल्वे, सुचित्रा डावकर, सुकन्या आढाव, जयहिंद मित्र मंडल के अध्यक्ष विश्वजीत तुपे और वरिष्ठ पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

  भारती रमेश तुपे के जन्मदिन के अवसर पर फुरसुंगी स्थित अन्ना देवकर गौशाला को तीन टन चारा दिया गया।

  पूर्व नगरसेवक मारुति आबा तुपे और एड. के. टी आरु ने कहा कि भारती तुपे द्वारा अपने जन्मदिन पर फालतू का खर्च न कर अनाथ बच्चों को खुशी और गौशाला में चारा देकर सामाजिक उपक्रमों के माध्यम से सामाजिक ऋण चुकाने का प्रयास किया है , जो सराहनीय है।

समाज के प्रति लगाव और अनाथों की भावनाओं को समझकर मदद का हाथ बढ़ाने वाली भारती तुपे ने सही मायनों में जन्मदिन की बधाई लेने के साथ ही न सिर्फ अनाथों की मदद की बल्कि मूक जीवों को चारा देकर आशीर्वाद भी लिया। आगामी सामाजिक कार्य में महाजनहित प्रतिष्ठान उनके साथ है, ऐसा महाजनहित प्रतिष्ठान के महासचिव हेमंत ढमढेरे ने कहा। सूत्र संचालन सतीश भिसे और भारती तुपे ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

पुणे : मुंबई रेल मंडल पर अंबरनाथ बदलापुर स्टेशनों के बीच भारी बारिश के कारण रेलवे ट्रैक पर  जलभराव के चलते गुरुवार दिनांक 20 जुलाई को रवाना  होनेवाली गाड़ी संख्या 12124  पुणे मुंबई डेक्कन क्वीन एक्सप्रेस, 11010 पुणे मुंबई सिंहगड एक्सप्रेस तथा  11007 मुंबई पुणे डेक्कन एक्सप्रेस.  12127 मुंबई पुणे इंटरसिटी एक्सप्रेस एवं 22105 मुंबई पुणे इंद्रायणी एक्सप्रेस रद्द रहेगी


 


          बुधवार दिनांक 19 जुलाई को रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 12123 मुंबई पुणे डेक्कन क्वीन एक्सप्रेस, 11009 मुंबई पुणे सिंहगड एक्सप्रेस, 11008 पुणे मुंबई डेक्कन एक्सप्रेस, 12128 पुणे मुंबई इंटरसिटी एक्सप्रेस तथा 22106 पुणे मुंबई इंद्रायणी एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी I

         बुधवार दिनांक 19 जुलाई  को कोल्हापुर से रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 11030 कोल्हापुर मुंबई कोयना एक्सप्रेस पुणे में शार्ट टर्मिनेट होगी I अर्थात यह गाड़ी पुणे मुंबई के बीच रद्द रहेगी I              

          बुधवार दिनांक 19 जुलाई  को मुंबई से रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 11139  मुंबई - गदग एक्सप्रेस  गाड़ी को पुणे से गदग के लिए रवाना किया जाएगा I अर्थात यह गाड़ी मुंबई -पुणे  के बीच रद्द रहेगी I              

          बुधवार दिनांक 19 जुलाई को दौंड से रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 22943 दौंड इंदौर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग दौंड मनमाड- जलगांव- सूरत होकर रवाना की जाएगी I

sunil

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget